logo

महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित.? दुर्गा शक्ति टीम कर रही जागरूक। ▪️ न्यू इरा स्कूल, कुंड में दुर्गा शक्ति अधिकारी सुनीता ने दी अपराध और उनसे बचाव की जानकारी

महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित.? दुर्गा शक्ति टीम कर रही जागरूक।
▪️ न्यू इरा स्कूल, कुंड में दुर्गा शक्ति अधिकारी सुनीता ने दी अपराध और उनसे बचाव की जानकारी

खोल। महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता व उनकी टीम ने कुंड कस्बे स्थित न्यू इरा स्कूल में पहुंच विद्यार्थियों को गुड टच/बैड टच, विभिन्न प्रकार के अपराधों (महिला/बच्चों विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध इत्यादि), उनकी पहचान, अपराधों से बचाव व अपराध होने पर उनके निवारण सहित नशे के दुष्प्रभाव इत्यादि के बारे में बताया। पुलिस टीम द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ को विभिन्न प्रकार के अपराधों के कानून में दिए गए प्रावधानों व विशेष अधिनियमों (पोक्सो एक्ट, बाल किशोर अधिनियम इत्यादि) के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों/महिला स्टाफ को पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 सेवा के बारे में बताते हुए उन्हें पुलिस की दुर्गा शक्ति व डायल-112 ऐप्स को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने व इन ऐप्स का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। इस दौरान यह भी बताया गया कि डायल-112 ऐप पर एक बार रजिस्टर करने के बाद अगर कभी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता की आवश्यकता हो तो 112 पर संपर्क करने पर बिना लोकेशन बताएं ही पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इनके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा ट्रिप मानिटरिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई महिला यात्रा के दौरान ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा प्राप्त करना चाहती है तो 112 पर कॉल करके यह सहायता प्राप्त की जा सकती है जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा यात्रा के दौरान महिला के पास कॉल करके सुनिश्चित किया जाता है कि महिला सुरक्षित है। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करना व विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों/अपराधियों की पहचान व बचाव उनके निवारण इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा बताया गया कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी जानकारी किसी के अनजान व्यक्ति के साथ सांझा न करें तथा अपने अकाउंट को प्राइवेट रखें जिससे कि आप विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बच सकते हैं। पुलिस टीम द्वारा वहां मौजूद विद्यार्थियों/स्टाफ को नशे से दूर रहने, नशे के आदि लोगों के पुनर्वास/नशा मुक्ति में बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकरी दी गई। इस मौके पर दुर्गा शक्ति टीम की तरफ से मनीषा व बबीता सहित न्यू एरा स्कूल का स्टाफ एवं विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर लक्ष्मण सिंह यादव मौजूद रहे।
स्कूल संचालक मास्टर नरेंद्र सिंह तथा स्कूल प्रिंसिपल सरोज देवी ने इस जागरूकता अभियान के लिए दुर्गा शक्ति टीम का धन्यवाद किया।

36
6411 views